Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड DM डाॅ आर राजेश कुमार :  स्वस्थ्य दून व स्वरोजगार है पहली...

DM डाॅ आर राजेश कुमार :  स्वस्थ्य दून व स्वरोजगार है पहली प्राथमिकता, जनता से दुर्व्यवहार नहीं करेंगे बर्दाश्त

देहरादून ।

नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर मुख्यमंत्री जी के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्यान की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

सीएम डेशबोर्ड बनेगा लोगों का सहारा लिया

नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा कि जनता से मधुर व्यवहार करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेगे तथा किसी भी प्रकार के दुव्र्यहार को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

अच्छी कार्यशैली से काम करें अधिकारी-कर्मचारी

नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने पर रहेगा जोर

जिलाधिकारी ने कहा उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस हेतु पर्यटन को बढावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है।

तेजतर्रार अधिकारियों में होती है गिनती

नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले है सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके है। वर्तमान में शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं उन्होंने कहा कि राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कोषागार पंहुचकर डबललाॅक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, अपर नगर मजिस्टेट मायादत्त जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल समेत राजस्व एवं कोषागार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर

  बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने...

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म की ‘दो पत्ती’ की टीम प्रसिद्ध फ़िल्म की अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...