Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड भंग हो देवस्थानम बोर्ड, हक हकूकधारियों को मिले उनका हक - शिशुपाल...

भंग हो देवस्थानम बोर्ड, हक हकूकधारियों को मिले उनका हक – शिशुपाल रावत, आप उपाध्यक्ष, उत्तराखंड

उत्तराखंड, देहरादून :

आज आप प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने एक बयान जारी करते हुए कहा, उत्तराखंड में बीजेपी सरकार द्वारा तीर्थ पुरोहितों पर जबरदस्ती थोपे देवस्थानम बोर्ड को पूर्ण रूप से भंग होना चाहिए। आप उपाध्यक्ष ने कहा,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा गठित देवस्थानम बोर्ड को पूर्ण रुप से भंग किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि, देवस्थानम बोर्ड जबरदस्ती थोप कर बीजेपी सरकार ने हकूकधारियों और तीर्थपुरोहितों के हक पर डाला डालने की जो कोशिश की है, वो ना सिर्फ हक हकूक धारियों और पुरोहितों के सम्मान के साथ खिलवाड है ,बल्कि उनका हनन भी है।

उन्होंने कहा कि, आज चारों धामों में तीर्थ पुरोहित ,लगातार अपनी मांगों को लेकर धरने प्रर्दशन कर रहे हैं और कई समय से उनकी मांग देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की है ,लेकिन राज्य सरकार सभी तीर्थपुरोहितों को अभी तक सिर्फ आश्वासन ही देती आई है। वो आज भी प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सीएम धामी ने हाल में देवस्थानम बोर्ड को लेकर बैठक भी की थी लेकिन उसमें भी बोर्ड भंग को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया जिससे तीर्थ पुरोहितों के बीच खासा रोष है।

बैठक में देवस्थानम बोर्ड मामले में सरकार बोर्ड भंग करने के बजाय बैकफुट पर नजर आई जो सीधे तौर पर तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि, ये सरकार तानाशाही पर उतर आई है ,जो अब मंदिरों पर भी अपना कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है और चार धाम यहां मौजूद हैं जिन से करोडों हिंदुओं की आस्था सीधे जुडी हुई है।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन और धार्मिक पर्यटन दोनों पर टिकी है और ऐसे में जब लोग कोरोना काल में आर्थिक रुप से कमजोर हो चुके हैं तो धार्मिक पर्यटन पर जोर देने के बजाए सरकार बोर्ड बनाकर जबरन मंदिरों से जुडे हकहकूकधारियों और तीर्थपुरोहितों को पंगु बना चुकी है ,जिसकी आप पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है ,और ये मांग करती है कि प्रदेश सरकार जल्द ही इस बोर्ड को भंग करे और सभी पुरोहितों और हकूकधारियों को उनके अधिकार दिए जाएं ताकि ना तो उनके साथ कोई अन्याय हो सके और ना ही धार्मिक पर्यटन पर इसका कोई असर पड सके। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो तीर्थपुरोहितों के लडाई को सडक पर लडने के लिए आप पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...