Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश बिजली बिलों की राशि का संग्रहण स्थानीय युवाओं को सौंपा जाए :...

बिजली बिलों की राशि का संग्रहण स्थानीय युवाओं को सौंपा जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्य प्रदेश, भोपाल :

बिल वसूली पर युवा समूहों को मिले प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिजली बिलों की राशि के संग्रहण का कार्य स्थानीय युवाओं को सौंपा जाए। शुरूआत में कुछ जिलों में मॉडल के रूप में स्थानीय युवाओं के समूहों को बिजली बिल की राशि के संग्रहण का दायित्व सौंपा जाए। यह जिम्मेदारी ट्रांसफार्मर वार सौंपी जा सकती है। अर्जित देयकों पर प्रोत्साहन स्वरूप निश्चित राशि, युवा समूहों को देने की व्यवस्था की जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ऊर्जा विभाग की गतिविधियों की निवास पर समीक्षा कर रहे थे। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली कंपनियाँ क्वालिटी सेवा  दें और पूरी वसूली करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली कंपनियाँ क्वालिटी सेवा  दें और पूरी वसूली करें। बिजली चोरी, तार चोरी जैसी घटनाओं पर निगरानी रखी जाए, टोका-टाकी हो और अपराधियों को दंडित किया जाए। इस प्रकार की गतिविधियाँ करने वालों पर यदि तत्काल कार्यवाही नहीं होगी तो चोरी की घटनाएं बढ़ेंगी।

अकर्मण्यता बर्दाश्त नहीं होगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली आपूर्ती, रख-रखाव, ट्रिपिंग, जले ट्रांसफार्मर बदलने में अकर्मण्यता बर्दाश्त नहीं होगी। जो कर्मचारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं उन्हें बख्‍शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घरों और खेतों को हमें बिजली देनी ही है।  

पूर्व क्षेत्र में विद्युत आपूर्ती की स्थिति में सुधार आवश्यक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व क्षेत्र में बिजली आपूर्ती की स्थिति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये। राइस मिल और क्रेशरों को विद्युत आपूर्ती के संबंध में व्यवस्था सुधारने, संधारण, कृषि और घरेलू फीडरों से नियमित सप्लाई, शिकायतों के तत्काल निराकरण और संधारण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिये गये।

ऊर्जा विभाग का अमला टीम भावना और दायित्व बोध से कार्य करे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और निरंतरता सुनिश्चित की जाए। ऊर्जा विभाग का अमला टीम भावना और दायित्व बोध से कार्य करे। ग्राम स्तर तक कार्य संस्कृति में सुधार आवश्यक है।

विद्युत आपूर्ती व्यवस्था में जनता को जोड़ना और जागरूक करना आवश्यक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली चोरी, ट्रांसफार्मर्स के रख-रखाव, तार चोरी और हुकिंग के मामलों में जनता को जोड़ कर कार्य किए जाएं। जन-सामान्य को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में जागरूक करना आवश्यक है, जो दोषी हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...