देहरादून :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। बता दें की पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं।
सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली
नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था