Thursday, March 30, 2023
Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जावरा सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जावरा सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिविल अस्पताल जावरा में जन-सहयोग से स्थापित हुआ ऑक्सीजन प्लांट, समस्याओं के निराकरण के लिए जनता की पहल और अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।  कोरोना की आपदा से निर्मित कठिन परिस्थितियों में स्थानीय स्तर पर जनता को राहत देने की भावना से किया गया यह कार्य कमर्ठता और जुनून का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जावरा के सिविल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को निवास से संबोधित कर रहे थे। जावरा में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया तथा स्थानीय विधायक श्री राजेन्द्र पांडे उपस्थित थे।

ऑक्सीजन प्लांट से 10 लाख की आबादी को राहत

सिविल अस्पताल जावरा में स्थानीय विधायक श्री राजेन्द्र पांडे के प्रयासों और जन-सहयोग से 20 क्यूबिक प्रति घंटा की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इससे 65 मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सकती है। इस प्लांट से 72 सिलेंडर प्रतिदिन भरे जा सकते हैं। कोरोना के कठिन काल में ऑक्सीजन व्यवस्था और प्लांट की स्थापना के लिए विधायक निधि, सांसद निधि के अतिरिक्त एक करोड़ से अधिक की राशि दानदाताओं से प्राप्त हुई। इस प्लांट के लग जाने से जावरा सहित क्षेत्र की दस लाख की आबादी को राहत मिलेगी।

वृक्षारोपण अवश्य करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकार्पण अवसर पर अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लांट आरंभ हो रहा है, अत: प्लांट परिसर में वृक्षारोपण अवश्य किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, परंतु कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन आवश्यक है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए जावरा सहित सभी अस्पतालों में आवश्यक संसाधन बढ़ाए जाएंगे।   जनता के सहयोग, क्रायसिस मैनेजमेंट समितियों और जन-प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही तीसरी लहर को रोकना संभव होगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली   देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया...

उत्तराखंड, Dehradun ; आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं...

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...