Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की स्टेच्यू ऑफ वननेस प्रोजेक्ट की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की स्टेच्यू ऑफ वननेस प्रोजेक्ट की समीक्षा

ओंकारेश्वर के मास्टर प्लान एवं इंदौर से ओंकारेश्वर की फोर लेन कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दें
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अगस्त 2023 तक स्थापित की जाए : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। अद्वैतधाम के निर्माण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी विभाग तथा एजेंसियों से परस्पर समन्वय बनाए रखने और अनुमतियाँ प्राप्त करने में विलम्ब को टालने के लिए साप्ताहिक आधार पर समीक्षा बैठकें की जाएँ। अद्वैतधाम के निर्माण के साथ ही ओंकारेश्वर का सिटी मास्टर प्लान, नगर की स्वच्छता, इंदौर से ओंकारेश्वर की फोर लेन कनेक्टिविटी, नर्मदा नदी की साफ-सफाई, तटों का सौन्दर्यीकरण और यात्री निवास की कार्य-योजना बना कर समय-सीमा में क्रियान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में स्टेच्यू ऑफ वननेस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी, प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह सहित संस्कृति विभाग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

जानकारी दी गई कि देश की उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की स्थापत्य कलाओं को समाहित कर विकसित किए गए डिजाइन पर आधुनिकतम निर्माण तकनीक से अद्वैतधाम का निर्माण किया जा रहा है। आदि शंकराचार्य की 108 फिट ऊँची प्रतिमा और पेडस्टल की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति, आचार्य शंकर संग्रहालय परिसर, आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान, अद्वैत वन आदि के निर्माण की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...