Saturday, September 23, 2023
Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

मध्य-प्रदेश ;

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया है कि सागर में 8 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाकुंभ में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अनुसूचित-जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित हों। मुख्यमंत्री चौहान महाकुंभ के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा समीक्षा कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थे। कमिश्नर सागर तथा कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और समदर्शिता के साथ अनुसूचित-जाति तथा वंचित समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। महाकुंभ से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ा जाए।

जानकारी दी गई कि सागर में झाँसी रोड स्थित कजली वन सदर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित-जाति कल्याण पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी और अनुसूचित-जाति वर्ग के चयनित उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में हित लाभ वितरण भी होगा। महाकुंभ में रविदासी संप्रदाय से संबंधित साधु-संतों का सम्मान तथा संत रविदास के दर्शन पर केन्द्रित भजन होंगे। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

महाकुंभ में सागर के साथ दमोह, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, गुना, नरसिंहपुर, जबलपुर, भोपाल, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी सहित अन्य जिलों से अनुयायी शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर

  बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने...

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म की ‘दो पत्ती’ की टीम प्रसिद्ध फ़िल्म की अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...