Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : विकास परियोजनाओं में कटने वाले वृक्षों से...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : विकास परियोजनाओं में कटने वाले वृक्षों से कई गुना अधिक वृक्ष लगाए जाएँ

मध्य प्रदेश, भोपाल :

वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास परियोजनाओं को वन विभाग की स्वीकृति संबंधी बैठक ली

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास परियोजनाओं में कटने वाले वृक्षों से कई गुना अधिक वृक्ष लगाए जाएँ, जिससे पर्यावरण को हानि न हो। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जाए। छतरपुर जिले की विकास परियोजना में दो लाख वृक्ष कटने का अनुमान है। इनके स्थान पर वहाँ 10 लाख पौधे लगाए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कैम्पा फण्ड का उपयोग क्षतिपूर्ति, वनीकरण, वृक्षारोपण, रखरखाव, बिगड़े वनों के सुधार, वन्यप्राणी रहवास विकास, वन एवं वन्यप्राणी प्रबंधन और वन अधो-संरचना विकास आदि कार्यों के लिए किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय से विकास परियोजनाओं में वन विभाग द्वारा दी जाने वाली स्वीकृतियों तथा प्रदेश में कैम्पा फण्ड के उपयोग संबंधी बैठक ले रहे थे। बैठक में वन मंत्री कुँवर विजय शाह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के.के. सिंह और प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल आदि उपस्थित थे।

इस वर्ष 3 करोड़ 36 लाख पौधे लगाए जाएंगे

कैम्पा फण्ड से इस वर्ष प्रदेश में 33 हजार 686 हेक्टेयर क्षेत्र में तीन करोड़ 36 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। गत वर्ष प्रदेश के 38 हजार 63 हेक्टेयर क्षेत्रफ़ल में दो करोड़ 86 लाख पौधे लगाए गए थे।

कैम्पा फण्ड से मध्यप्रदेश में कराए गए कार्य

कैम्पा फण्ड से मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण क्षेत्र की तैयारी 33 हजार 687 हेक्टेयर में, वृक्षारोपण एवं रख-रखाव 69 हजार 57.57 हेक्टेयर में, बिगड़े वनों का सुधार 6 हजार 194.51 हेक्टेयर में, वन्य-प्राणी रहवास विकास 12 हजार 577.20 हेक्टेयर क्षेत्र में, आवास क्षेत्र उपचार 7 हजार 362 हेक्टेयर में, बाँस वनों का सुधार 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तथा अधो-संरचना विकास के कार्य, रोपणी उन्नयन (11 अनुसंधान विस्तार केन्द्रों) और डिपो उन्नयन (06) कार्य किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...