Tuesday, December 12, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री रावत ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है

मुख्यमंत्री रावत ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है

स्कूल भवनों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इंटर काॅलेज बगियाल विकास खण्ड थौलधार एवं राजकीय इंटर काॅलेज क्यारी में 2 कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु कुल 84.56 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

तहसील भवनों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की धनराशि

मुख्यमंत्री ने तहसील कीर्तिनगर की 6 राजस्व उप निरीक्षक चैकियों की मरम्मत एवं अवशेष निर्माण कार्यों हेतु 30.93 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही तहसील रानीखेत के क्षतिग्रस्त आवासों के पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं तहसील के काॅफ्रेंस हाॅल के निर्माण हेतु 4.14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने बंजारावाला में शहीद जीत बहादुर की स्मृति में निर्मित किये जाने वाले शहीद द्वार के निर्माण हेतु 28.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने श्रीनगर गढ़वाल में पार्किंग एवं आॅडिटोरियम के निर्माण हेतु 9.76 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कपीरी छाँतेश्वर महादेव के सौन्दर्यीकरण एवं पैदल मार्ग निर्माण हेतु 46.15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने अनुमोदित किये टनकपुर नगरपालिका को स्वच्छता हेतु 4.70 करोड़

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद टनकपुर कलस्टर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना एवं विकेन्द्रीकृत सेग्रीगेशन हाॅल निर्माण हेतु 4.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

औद्योगिक आस्थान रूद्रपुर एवं काशीपुर में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 3.97 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने औद्योगिक आस्थान रूद्रपुर एवं काशीपुर से अवस्थापना विकास कार्यों हेतु 3.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मेगा इंडस्ट्रियल व मेगा टेक्सटाईल नीति के तहत सिडकुल को 6 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन हेतु भारतीय रेल को भूमि हस्तान्तरण की दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु जनपद रूद्रप्रयाग के ग्राम रतूड़ा में सुरंग/पोर्टल के निर्माण हेतु 1.455 हेक्टेयर भूमि भारतीय रेल को हस्तान्तरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उक्त योजना हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत ग्राम लक्षमोली की 0.110 हेक्टेयर एवं रानीहार की 0.041 हेक्टेयर की अधिसूचना निर्गत करने की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

सीएम ने पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में की अहम घोषणा

पीआरडी स्थापना दिवस पर मानदेय,वर्दी व धुलाई भत्ते में वृद्धि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में कई कदम उठाए -सीएम पीआरडी कर्मियों के निधन पर 70...

महाराज ने की 7708.27 करोड लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर...

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में साढ़े 3 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन

10/ 11 दिसंबर को स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए खुला रहेगा एग्जीबिशन एरिया एमओयू के ग्राउंडिंग पर सरकार का फोकस देहरादून। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट...

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर छाई शाहरुख खान की जवान, अस्त्र अवॉर्ड में नॉमिनेट होने वाली बनी इकलौती इंडियन फिल्म

♣♣♣ शाहरुख खान की जवान ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। सिनेमाघरों के अलावा एटली की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने ओटीटी...

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद।

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”

इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को इन्फास्ट्रक्चर पर संबोधन दिया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को...

रिलायंस शो रूम डकैती का इनामी बदमाश गिरफ्तारी के बाद हुआ घायल

प्रेमनगर के जंगल में विक्रम ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, पैर में लगी गोली दो लाख का इनामी विक्रम की निशानदेही पर लोडेड पिस्टल...