Breaking News
राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”
उत्तराखंड के अस्पताल बनेंगे आधुनिक चिकित्सा केंद्र
चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- “परमाणु खतरे को हर हाल में खत्म करेंगे”
उत्तराखंड के सभी अस्पताल होंगे हाईटेक, 5 माह में बड़ा बदलाव लाएगा स्वास्थ्य विभाग
सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
संभव दिवस पर नगर आयुक्त ने जनता की शिकायतों का किया निस्तारण

तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

रुड़की  :   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top