Friday, March 24, 2023
Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान ने कोठी में किया 745 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और...

मुख्यमंत्री चौहान ने कोठी में किया 745 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मध्य प्रदेश I भोपाल :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव से कोठी तक जनदर्शन यात्रा में आमजनों से संवाद किया। कोठी में जनदर्शन समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 745 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कोठी में 15 करोड़ 6 लाख 34 हजार रूपये के 389 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें पीएचई विभाग के 4, नगर पंचायत कोठी के 4, गौशाला निर्माण का एक और नवीन पंचायत भवन के 6 निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीसी रोड, पुलिया, चेकडैम तथा अन्य निर्माण कार्यों सहित 5 करोड़ 43 लाख 28 हजार रूपये के 123 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाउण्ड्रीवाल तथा पेवर ब्लॉक लगाने के 16 कार्यों, जल संवर्धन के 161 कार्यों, स्वच्छता से जुड़े 61 निर्माण कार्यों और 13 भवनों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री चौहान ने 9 करोड़ 68 लाख 60 हजार रूपये की लागत के 356 निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों में दो गौशाला, एक पंचायत भवन, 49 बाउण्ड्रीवाल तथा पेवर ब्लॉक निर्माण और 16 स्वच्छता संबंधी निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संवर्धन के 153 निर्माण कार्यों, सीसी रोड तथा पुलिया निर्माण के 114 कार्यों और ग्राम पंचायत स्तर पर बनाये गये 21 नवीन भवनों का लोकार्पण किया। समारोह में वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खनिज एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, पिछड़ा वर्ग के सदस्य एवं विधायक मउगंज श्री प्रदीप पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ला, विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ठा. रणमत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनदर्शन यात्रा के अंतिम पड़ाव सतना के कोठी में अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...