Wednesday, October 4, 2023
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्य समिति की...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वामी रामतीर्थ आश्रम, कुठालगेट देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यसमिति का शुभांरभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में प्रदेश में दिन प्रतिदिन दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़क एवं हवाई कनेक्टविटी, पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कृषि के क्षेत्र में आज प्रदेश में अनेक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2030 तक भारत विश्व के नंबर एक उत्पादक देश होगा। उन्होंने कहा हम उस पार्टी के सदस्य है जिसका नेता विश्व का सबसे बड़ा नेता है। उन्होंने कहा विश्व की सबसे मजबूत पार्टी है भारतीय जनता पार्टी है। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के जिला पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा आज मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था। उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो कृषि उद्यान श्री अन्न बागवानी सभी में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार लागतार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

CM धामी की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने...

 उत्तराखंड   देहरादून   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के...

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर-मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

महापुरुषों के बताये मार्ग का हमें जीवन में अनुसरण करना चाहिए – बंशीधर तिवारी देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व...

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम...

CM चौहान ने विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन का किया लोकार्पण, कहा गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का...

मध्य-प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और...

राज्यपाल ने सीमान्त मलारी में जवानों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’

राज्यपाल ने बद्रीनाथ पूजा में देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना मलारी/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को...

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूडी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और...

सीएम ने uksssc से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

सीएम ने सिटीजन एप ‘ वन स्टॉप सॉल्यूशन’लांच किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों...

स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका -सीएम धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना । यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर...