Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

चौबट्टाखाल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा।

प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे।

स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें। उन्होने कहा कि मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

चौबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35A हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष  विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष  सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी श्रीमती शांति देवी, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्तवाल, जिलाध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सौरव नौटियाल, पोखडा मण्डल अध्यक्ष  महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष  सत्यराज नेगी, बीऱोंखाल मण्डल अध्यक्ष  यशपाल गोर्ला, सतपुली मण्डल अध्यक्ष,  बृजमोहन, पोखरा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, यम्केश्वर ब्लॉक प्रमुख  नीरज पांथरी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश कंडारी, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम रावत, हेमलता शर्मा हेमलता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सुनील कुमार, दीप्ति प्रकाश, जयपाल, चंदनी देवी, सुभद्रा देवी, चंपा देवी एवं शकुंतला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...