Tuesday, March 28, 2023
Home उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए कप्तान

देहरादून :—

उत्तराखंड में IAS अफसरों के बाद अब शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की कुर्सियां भी हिलानी शुरू कर दी हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर दून का नया कप्तान जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी को बनाया गया है। खंडूड़ी कमांडेंट 40वीं पीएसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला थे। पिथौरागढ़ और चंपावत के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह ने शनिवार देर रात इस संबंध आदेश जारी किए।

चार जिलों देहरादून, हरिद्वार पिथौरागढ़ और चंपावत के कप्तान बदले गए हैं। देहरादून की कमान पीएससी में तैनात जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंपी गई है। वहीं, हरिद्वार का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डा योगेंद्र सिंह रावत को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह को इसी पद पर पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई। पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात नैनीताल देवेंद्र सिंह पींचा को पुलिस अधीक्षक चंपावत का पदभार सौंपा गया है। वहीं, शासन ने आइपीएस एस सेंथिल अबूदई कृष्णराज और सुनील कुमार मीणा को प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भी पदोन्नत किया है। शनिवार देर रात अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

महानिरीक्षक एपी अंशुमान से महानिरीक्षक कारागर व अग्निशमन का पदभार वापस लेकर महानिरीक्षक कार्मिक व मुख्यालय का जिम्मा सौंपा गया है। महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति को महानिरीक्षक कारागार व एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिरीक्षक अजय रौतेला को महानिरीक्षक अग्निशमन, तथा महासमादेष्टा होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस का जिम्मा दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक केवल खुराना से निदेशक यातायात का पदभार वापस लेकर अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उप महानिरीक्षक बिमला गुंज्याल को सतर्कता व पीएसी मुख्यालय का दायित्व सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...