Tuesday, March 28, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय बाइडन प्रशासन शरण के लिए 25,000 लोगों को अमेरिका आने की अनुमति...

बाइडन प्रशासन शरण के लिए 25,000 लोगों को अमेरिका आने की अनुमति देगा

सेन डिएगो (अमेरिका), 12 फरवरी (एपी) अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि शरण के लिए मैक्सिको में इंतजार कर रहे करीब 25,000 लोगों को अदालत में आव्रजन मामलों की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आने की इजाजत दी जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि शरण के लिए मैक्सिको में इंतजार कर रहे 25000 लोगों के लंबित मामले की 19 फरवरी को अमेरिका में अदालत में सुनवाई होगी। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार दोनों देशों के दो सीमा स्थल को धीरे-धीरे खोलना चाहती है और प्रत्येक सीमा पर रोजाना एक काफिले में अधिकतम 300 लोगों को सीमा पार करने की अनुमति होगी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटने वाला यह महत्वपूर्ण कदम हैं। ट्रंप की नीतियों के कारण अमेरिका में शरण मांग रहे करीब 70,000 लोग मैक्सिको में ही फंसे हुए हैं। ट्रंप कार्यकाल में जनवरी 2019 में ‘माइग्रेंट प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल’ को लागू किया गया था। बाइडन के कार्यकाल के पहले दिन ही गृह सुरक्षा विभाग ने ट्रंप की नीति को बदल दिया। उसके बाद सीमा पर गिरफ्तार किए गए लोगों को अमेरिका में छोड़ा गया गया और उन्हें अदालत में पेश होने के नोटिस दिए गए। गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि इस कदम को ऐसे नहीं देखा जाना चाहिए कि प्रवासियों को शर्तों को पूरा किए बिना अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी जा रही है। गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायरोकस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी सरकार सुरक्षित, व्यवस्थित आव्रजन व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि हालिया कदम आव्रजन नीतियों में सुधार को लेकर जतायी गयी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शरण के लिए अमेरिका दाखिल होने वाले लोगों की कोविड-19 की जांच की जाएगी। इस घोषणा से ऐसे शरणार्थियों को राहत नहीं मिलेगी जिनके मामलों को पूर्व में खारिज कर दिया गया था।

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...