Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल, देश-विदेश में...

चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल, देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

 उत्तराखंड I देहरादून  

पर्यावरण बचाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अनेक जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का एक दल शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से मिला।

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ 11 देशों में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही दल के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

पर्वतारोही दल के सदस्य उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार के पश्चात चारधाम रवाना होने से पूर्व देहरादून में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज से मिले। पर्वतारोही दल के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं गोविंदनंद ने कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को बताया कि वह 1990 से लगातार पैदल यात्रा कर पर्यावरण बचाने के साथ-साथ बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ सहित अनेक जागरूकता अभियानों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पैदल भ्रमण पर निकले पर्वतारोही दल के चारों सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एक अच्छे कार्य के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करने के साथ-साथ अपने जिस सामाजिक मिशन पर निकले हैं निश्चित रूप से उन्हें उसमें कामयाबी हासिल होगी।

महाराज ने पैदल यात्रा भ्रमण के दौरान जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करने के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट पर झंडा फहराने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए उनका उत्साह वर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

दिल्ली से पर्यावरण संदेश को लेकर 1990 से पैदल यात्रा प्रारंभ करने वाले उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर जिले के दोहारा गांव निवासी अवध बिहारी को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके पश्चात अवध बिहारी की मुलाकात लखीमपुर खीरी में जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदनंद से हुई जिसके बाद वह तीनों भी 1995 से अवध बिहारी के साथ पर्यावरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश को पैदल यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जन जागरूकता अभियान को निकले इस दल में वर्तमान में 20 सदस्य हैं जोकि भारत के अलावा विभिन्न देशों में पैदल यात्रा कर अब तक 14 करोड़ पचास लाख पौधे भी लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...