Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील में प्रदर्शन किया।

बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील में प्रदर्शन किया।

जासं, बागेश्वर :

बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल लाइन का निर्माण अधर में लटका हुआ है। अंग्रेजी हुकुमत से लेकर अभी तक सर्वे के अलावा और कुछ नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल बजट मंजूर करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटन से लेकर अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। क्षेत्र का विकास होगा।

रविवार को रेल लाइन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए।उन्होंने यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अंग्रेजी हुकुमत से लेकर आज तक मार्ग की सात बार सर्वे हो चुकी है। कोरोना के चलते उन्होंने अपने मासिक कार्यक्रम आनलाइन किए थे। उन्होंने कहा कि 1882 में सबसे पहले इस मार्ग की सर्वे हुई। उसके बाद 1912, 1980, 2006, 08, 09 तथा 2012 में सर्वे हो चुकी है। इसके अलावा इस मांग को केंद्र सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय प्रोजक्ट में भी शामिल कर दिया है। अब बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण शुरू करना चाहिए। रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटन से लेकर अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान खड़क राम, प्रताप सिंह गढि़या, गिरीश चंद्र पाठक, हयात सिंह मेहता, सुनीता टम्टा, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, पार्वती टंड़यिा, इंद्रा जोशी, ममता कांडपाल, विवेक जोशी, मनोज कांडपाल, विशाल समेत कई लोग मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में हुए शामिल।

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

प्रदेश में इस जगह पहली बार बनाया जा रहा घुमावदार पुल, जानिए किया होगा प्रमुख आकर्षण

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में उत्तराखंड राज्य का पहला घुमावदार पुल बनाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 64 करोड़ की...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1002 मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भाउवाला उपकेंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से FRI सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय किया निरीक्षण।

उत्तराखंड / नई दिल्ली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों...

जब आप जैसे प्रधानमंत्री हैं तो क्या चिंता, टनल से सुरक्षित बाहर निकले श्रमिकों ने पीएम से कही दिल की बात

देहरादून। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 17-18 दिन तक चली त्रासदी में भी धैर्य और जज्बे की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले 41 श्रमिकों का...

नये डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिये अहम सुझाव व निर्देश

सभी अधिकारियों को फील्ड में काम करने का मौका मिलेगा-अभिनव कुमार ,डीजीपी जमानत व पैरोल पर आये अभियुक्तों की नियमित निगरानी पर जोर चतुर्थ श्रेणी के...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...