राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। बताते चलें कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पर दी थी।
यहां पर देखें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की लिस्टः
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स)
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रविंद्र (मराठी फिल्म बार्दो के गाने राण पेटाला)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक (फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी)
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी (भोंसले) और धनुष (असुरन)
बेस्ट एक्ट्रेस – कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो)
बेस्ट बुक इन सिनेमा- प्रभाव (पीआर रामदासा नायडू)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट डायरेक्शन- संजय पूरण सिंह चौहान (फिल्म बहत्तर हूरें)
बेस्ट एडिटिंग- जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जलीकट्टू
बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। इन पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी।