Monday, March 20, 2023
Home उत्तराखंड आप का "सेल्फी विद टेंपल" अभियान शुरु, जनता से अपील अपने आसपास...

आप का “सेल्फी विद टेंपल” अभियान शुरु, जनता से अपील अपने आसपास के मंदिरों की फोटों करें साझा – आप

 

“सेल्फी विद टेंपल” अभियान से मिलेगी सभी स्थानीय मठ मंदिरों को पहचान – आप

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए कहा कि आध्यात्मिक राजधानी की सफल वेबसाइट लॉन्च के बाद अब आप पार्टी अपना नया अभियान सेल्फी विद टेंपल शुरु करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि, आपके गांव ,शहर, मोहल्ले में जहां कहीं भी आपके ईष्ट देवता ,मंदिर या पौराणिक देव स्थल हैं उसकी जानकारी जनता सेल्फी विद टेंपल के जरिए हमसे साझा करे ,जो उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि ,इस अभियान के जरिए हर उस मंदिर और पौराणिक स्थल का महत्व अन्य लोगों तक पहुंच सकेगा ,जिनसे लोग आज तक अंजान हैं और इससे सभी मंदिरों और पौराणिक स्थलों को नई पहचान भी मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी ,उसके बाद कर्नल कोठियाल ने कैसे देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे इसकी रूप रेखा 4 दिन पहले 11 सितंबर को मीडिया के जरिए सबके सामने रखी थी । इसके तहत आप पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की ,जिसके जरिए आप पार्टी ने जनता से जुड़ कर उनके सुझाव भी मांगे थे।

उन्होंने बताया कि, पिछले 4 दिनों में इस डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए 24000 से ज्यादा लोग आप पार्टी की मुहिम से जुड़ चुके हैं और 22976 लोगों द्वारा सुझाव साझा किए गए हैं। उन्हीं महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करते हुए आप पार्टी सेल्फी विद टेंपल अभियान शुरु करने जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों से सवाल करते हुए पूछा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की तभी से ये दोनों दल गाली बरसाने का काम कर रहे हैं। क्या ये दोंनों ही दल ये बताएंगे कि, आखिर इनको तकलीफ किस से है? क्या इनको हिन्दुओं से तकलीफ है? इनको देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने से तकलीफ है? या इनको आध्यात्मिकता से तकलीफ है? बीजेपी को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ये वही बीजेपी है जिसने मां गंगा का अपमान किया,जिसने देवस्थानम बोर्ड पर तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया और चारधाम यात्रा आजतक शुरु नहीं होने से आज हजारों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

नवीन पिरशाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कह रहे हैं,यह अच्छी बात है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जो घोषणाएं कर रही है बीजेपी उन्हीं की नकल कर रही है लेकिन नकल के लिए भी अक्ल की जरुरत होती है।लेकिन प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है कि बीजेपी के पास जुमेलबाजी के अलावा कोई विजन नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने हरीश रावत पर भी तंज कसते हुए कहा कि, हरीश रावत कह रहे हैं की आप कभी इस राज्य को तो कभी उस राज्य को आध्यात्मिक राजधानी बना दो। आप पार्टी अपनी देवभूमि उत्तराखंड को ही आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी। हरीश रावत इस बात का जवाब दें कि, जब जनता इस पहल का समर्थन कर रही है तो उन्हें उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने से क्यों परहेज है। क्या हरीश रावत उत्तराखंड प्रेमी नहीं है। क्या उत्तराखंड से हरीश रावत का ऐसा बयान देना विश्वासघात नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी जरुर बनेगी और ये अभियान उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने में एक बडा कदम साबित होगा । आप पार्टी प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि इस अभियान में आप पार्टी को अपना सहयोग दें, ताकि ये अभियान हर हाल में सफल होते हुए उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली G 20 बैठक की समीक्षा।

उत्तराखंड उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें...

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त : महाराज

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण देहरादून। पंजीकरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।

 उत्तराखंड, गैरसैंण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं...

नई पर्यटन नीति मंजूर, निवेश बढ़ाने के लिए दी जाएगी शत प्रतिशत सब्सिडी, पढ़ें अन्य फैसले

उत्तराखंड उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र को निवेश...

हाईकोर्ट ने दिए हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर निवासी रमेश लाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का...

CM धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

उत्तराखंड, भराड़ीसैंण; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को  प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई उत्तराखण्ड के लोक पर्व...