Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड थराली विधानसभा से निदर्लीय प्रत्याशी रहे गुड्डू लाल ने ली समर्थकों संग...

थराली विधानसभा से निदर्लीय प्रत्याशी रहे गुड्डू लाल ने ली समर्थकों संग AAP की सदस्यता, कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता – AAP

उत्तराखंड I देहरादून :

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ रहा है और पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए लगातार अपना संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में, थराली विधानसभा से 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके ,निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल को आप पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई ,जो मोदी लहर के बावजूद भी 2017 के चुनावों में 7088 वोट पाने में कामयाब रहे थे। गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे चुके हैं । उन्होंने नंदप्रयाग – घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 3 महीने तक आंदोलन में संघर्ष किया। इस संघर्ष को आगे बढाते हुए भूख हड़ताल के साथ उन्होंने घाट से देहरादून तक 250 किमी की पदयात्रा की, जिसके आगे सरकार को झुकने पर मजबूर होना पडा।

आज उन्हें आप पार्टी कार्यालय में कर्नल कोठियाल ने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई अन्य लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि, पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। लोग आज आप पार्टी की नीतियों से लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इन 20 सालों में जनता कांग्रेस और बीजेपी से पूरी तरह ऊब चुकी है। इन 20 सालों में दोनों ही दलों की प्रदेश में सरकारें रही हैं ,लेकिन दोनों ही दलों ने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा,रोजगार,स्वास्थय,बिजली,पानी जैसे ज्वलंत मुद्दे मुंह बाए खडे हैं लेकिन सरकारों का इन 20 सालों में इस ओर कभी ध्यान नहीं गया। जब से आप पार्टी ने प्रदेश में दस्तक दी है,तब से ही दोनों राजनीतिक दल काम की राजनीति करने के लिए अब मजबूर हो गए हैं।

आप की सदस्यता लेने के बाद गुड्डू लाल ने कर्नल कोठियाल और आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि, आप पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वो दूरस्थ क्षेत्र से हैं ,जहां आज भी प्रदेश अलग होने के बावजूद भी कई मूलभूत समस्याओं का अभाव है। पहाड में शिक्षा,रोजगार,पलायन जैसे मुद्दे आज भी गंभीर बने हुए हैं जिनको लेकर सरकारों ने कोई काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आप पार्टी की नीतियों पर पूरा भरोसा है और यही भरोसा उन्हें पार्टी में खींच लाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्हें पार्टी के टिकट की लालसा नहीं है,वो समाजसेवी हैं और समाजसेवा के लिए जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसे वो बखूबी निभाएंगे।

इसके साथ ही यूकेडी छोड आप पार्टी की सदस्यता लेने के बाद किशोरी नंदन डोभाल ने भी कर्नल कोठियाल और आप पार्टी में शामिल होने पर उनका आभार जताया । उन्होंने कहा कि, वो काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। यूकेडी में रहते हुए उन्होंने हमेशा जन मुद्दों को उठाने का काम किया ,लेकिन बडे दुर्भाग्य की बात है कि, यहां की सरकारों ने हमेशा ही इस राज्य के लिए देखे गए सपनों को कभी भी साकार नहीं होने दिया। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को देखते हुए उन्होंने आप पार्टी का दामन थामा और उन्हें पूरा विश्वास है कि, आप पार्टी की 2022 में सरकार बनेगी और जो वादे जनता से आप पार्टी ने किए हैं ,उन सपनों को सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, उनका अब एक ही उद्देश्य है कि, आप की जन प्रिय नीतियों को घर घर तक पहुंचाना ताकि लोग आप पार्टी की उत्तराखंड के प्रति सोच जान सकें और आने वाले चुनावों में जो बदलाव जनता चाह रही है ,आप की सरकार बनते ही वो बदलाव की बयार बह सके।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में किशोरी नंदन डोभाल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व केंद्रीय उपाध्यक्ष यूकेडी, गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमोली व पूर्व विधायक प्रत्याशी थराली विधानसभा, महेंद्र सिंह, दली राम, जशपाल राम समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...