Wednesday, October 4, 2023
Home उत्तराखंड राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन...

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उत्तराखण्ड, देहरादून :–


मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में शनिवार को राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पौधा भेंट करने के साथ ही शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदेश की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसके लिये वे आभारी हैं, उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वे कभी नहीं भूल सकती हैं। राज्यपाल ने कहा कि यहां के फलों, जड़ी बूटी व अन्य परम्परागत उत्पादों की प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों में आयोजित की जानी चाहिए, इससे राज्य को पहचान मिलेगी, उन्होंने राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिये भी बहुत कुछ किये जाने की जरूरत बतायी। राज्यपाल ने कहा कि वे गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शनार्थ यहां आयेंगी। उन्होंने राज्य के लोगों के लिये शुभकामनाएँ भी दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सदैव एक अभिभावक की तरह उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने मुझे चूंकि मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है इसका भी स्मरण उन्हें जीवन भर रहेगा। छोटे भाई की तरह उनका स्नेह भी उन्हें प्राप्त होता रहा है। उनके सभी से आत्मीय सम्बन्ध रहे। प्रदेश की जनता में वे काफी लोकप्रिय रहीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका सम्बन्ध उत्तराखण्ड से सदैव बना रहेगा तथा उत्तराखण्ड भी उनका सहयोगी बना रहेगा। यहां से जाने के बाद भी उत्तराखण्ड के प्रति उनका स्नेह बना रहेगा, इसकी भी उन्होंने कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक विनोद चमोली,  उमेश शर्मा काऊ, सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव एल. फैनई, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, मुख्य आयकर आयुक्त विपिन चंद्रा, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार के साथ ही अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

CM धामी की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने...

 उत्तराखंड   देहरादून   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के...

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर-मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

महापुरुषों के बताये मार्ग का हमें जीवन में अनुसरण करना चाहिए – बंशीधर तिवारी देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व...

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम...

CM चौहान ने विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन का किया लोकार्पण, कहा गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का...

मध्य-प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और...

राज्यपाल ने सीमान्त मलारी में जवानों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’

राज्यपाल ने बद्रीनाथ पूजा में देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना मलारी/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को...

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूडी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और...

सीएम ने uksssc से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

सीएम ने सिटीजन एप ‘ वन स्टॉप सॉल्यूशन’लांच किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों...

स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका -सीएम धामी

हल्द्वानी। मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना । यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर...