Breaking News
हेली कंपनियों के आठ हेलिकॉप्टर आज केदारनाथ के लिए भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार, यात्रियों को धाम पहुंचने में होगी आसानी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में किया प्रतिभाग।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समावेशी विकास का एक नया मॉडल

16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

कई घंटों बाद आरोपी के घर पर पड़ी मिली मासूम 

पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि शाम को उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।

आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल करा बयान दर्ज करा लिए गए हैं। फरार आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।
– निहारिका सेमवाल, सीओ लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top