National

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का आज गठन होगा, ये नौ विधायक बनेंगे मंत्री

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का आज गठन होगा। सीएम अपनी कैबिनेट में नौ नए मंत्रियों को शामिल करेंगे। सीएम राज्यपाल भवन में सुबह 11:45 बजे नौ कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा करेंगे, जिसके बाद शपथ ली जाएगी।

विधायक बनेंगे मंत्री

नौ नामों में ये हैं शामिल

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • राम विचार नेताम
  • दयालदास बघेल
  • केदार कश्यपॉ
  • लखनलाल देवांगन
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • ओपी चौधरी
  • टंकराम वर्मा
  • लक्ष्मी राजवाड़े

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ मंत्रियों के अलावा बाकी मंत्रियों को भी जल्द शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गवर्नर हाउस में हमारे मंत्रिमंडल के नये सदस्य शपथ ले रहे हैं, जिनकों बाद में जिम्मेदारी दी जाएगी।

इससे पहले 17 दिसंबर को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट गठन में सोशल इंजीनियरिंग और बंटवारे को तरजीह दी गई थी। इसके साथ ही चुनावी घोषणापत्र और पार्टी के एजेंडे को लेकर भी गहन चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *