Thursday, July 30, 2026
Uttarakhand

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज,इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

देहरादून।राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 20 मार्च को सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। यह बैठक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में होगी। बैठक में आबकारी नीति, वित्त, राजस्व, शिक्षा, परिवहन एवं आपदा से संबंधित बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 20 मार्च को सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। बैठक में आबकारी नीति साहित कई बिंदुओं पर प्रस्‍ताव पास किए जा सकते हैं। यह बैठक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में होगी।

समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि कई संगठनों की ओर से निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी के सिलसिले में प्रत्यावेदन सरकार को दिए गए हैं। इन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने बताया कि वृद्धि कितनी होगी, यह कैबिनेट तय करेगी। इसके बाद इन दोनों पेंशन योजनाओं में बढ़ोत्तरी के आदेश जारी किए जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सरकार बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है। इन पेंशन योजनाओं में सौ से दो सौ रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की जा सकती है। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास के अनुसार के अनुसार इन दोनों पेंशन में वृद्धि के संबंध में विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। फिर इसे कैबिनेट में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *