पीएम मोदी ने पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंन बिहार के लोगों को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें दीं।
पीएम मोदी ने ऊं शांति, शांति, शांति बोलकर दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन देते हुए सबसे पहले पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप अपने स्थान पर जहां भी हैं। बैठकर ही, खड़े होने की भी जरूरत नहीं है।
22 तारीख को हमने जिनको खोया है उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात प्रारंभ करूंगा। ऊं शांति, शांति, शांति।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है। बिहार से जुड़ा है। यहां देश के विकास से जुड़े हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है।
बिजली, गैस आदि से विकास के मौके होंगे। रोजगार मिलेंगे। बिहार वो धरती है जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह का विस्तार किया था। उनका विश्वास था जब तक भारत के गांव का विकास नहीं होगा। देश का विकास नहीं होगा
नीतीश कुमार बोले- जरा जोर से ताली बजाओ, बिहार CM ने की PM मोदी की तारीफ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। सीएम ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता दी गई है। सीएम नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का जिक्र करते हुए कहा कि कितनी खुशी हो रही है, इनके लिए जोर से ताली बजाओ। उन्होंने कहा कि इन गेम्स की जिम्मेदारी बिहार को मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है।
पहलगाम आतंकी हमले पर भी बोले नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि हम सब जानते हैं कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए थे, जो काफी दुखद है। ये घटना निंदनीय है, हम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। हम आपके साथ हैं और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।
नीतीश कुमार ने गिनवाए काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री हमलोगों के बीच हैं। यह सौभाग्य की बात है कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा गैस, बिजली व अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा। नई रेल लाईन व तीन ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा।
प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत राशि और आवास दिया जा रहा है। आप सभी जानते है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी घटना हुई।पूरा देश शोक संतप्त है। हम प्रधानमंत्री के साथ हैंं। पूरा देश उनके साथ है। आप सभी जानते हैं कि बिहार में जो हुआ।
हमारी सरकार 2005 में बनी। हमलोग लगातार साथ रहे। यह बीसवां साल है। पहले पंचायतों में बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। एनडीए की सरकार बनी तो पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय कानून में सुधार किया गया। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हुआ।
