जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर
कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
गांदरबल आतंकी हमले में सात लोगों की हत्या
आतंकवादियों ने 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक बुनियादी ढांचा परियोजना कंपनी के श्रमिक शिविर पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी थी। 24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके में सेना के वाहन पर हमला कर तीन सेना के जवानों और दो नागरिक कुलियों की हत्या कर दी थी। गगनगीर और गुलमर्ग की व्यापक रूप से निंदा की गई।
भारी कीमत चूकानी पड़ेगी: मनोज सिन्हा
सोपोर इलाका अतीत में अलगाववादियों का गढ़ रहा है और 1990 के बाद कई वर्षों तक विभिन्न संगठनों के आतंकवादी वहां सक्रिय रहे थे। यहां सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी अथक कार्रवाई जारी रखी, वहीं सोपोर ने भी हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में मतदान करके मुख्यधारा में लौटकर एक नया अध्याय लिखा।
वीडीजी के दो सदस्यों की हत्या
उधर, किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्यों को पहले आतंकियों ने किडनैप किया और फिर उसके बाद मार दिया। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की रूप में हुई। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है और यहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
