उत्तर प्रदेश ;
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार कल रविवार को मेरठ सहित देशभर में मनाया जाएगा। अल्लाह की रजा के लिए मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करेंगे। शहर के उलमाओं ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमाओं ने दूसरे धर्म के लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी का त्योहार मनाने के लिए जोर दिया है।
स्वस्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा दूसरों के लिए अपनी ख्वाहिशात को कुर्बान करना इस त्योहार की पहचान है। हजरत इब्राहीम (अ.) की सुन्नतों पर चलते हुए हम मुसलामानों पर कुर्बानी वाजिब हुई हैं। जिसमें स्वस्थ जानवर की कुर्बानी ही जायज है, किसी तरह की कमी वाले जानवर की कुर्बानी कुबूल नहीं होगी।
सुबह साढ़े 7 बजे होगी बकरीद की नमाज
शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े 7 बजे होगी। मेरठ शहर की 150 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज अदा होगी। जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उलमाओं के साथ शाही ईदगाह में बैठक की है। हर बार की तरह इस बार भी बकरीद की नमाज अदा होगी।
बैठक में की साफ सफाई की मांग
उलमाओं ने बैठक में सड़कों पर साफ सफाई की मांग की और टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कहा। शाही ईदगाह में बैठक के दौरान जिलधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी, कारी शफीकुर्रहमान कासमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सड़कों पर कुर्बानी न करें