Tuesday, March 28, 2023
Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की 81 ग्राम पंचायतों की 100 %...

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की 81 ग्राम पंचायतों की 100 % आबादी को लगा टीका

भोपाल :—

मुख्यमंत्री ने हाल ही में जबलपुर प्रवास के दौरान कहा कि कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। मुख्यमंत्री की इस बात का जबलपुरवासियों में जादुई असर हुआ है। अब तक जिले की लक्षित आबादी के विरूद्ध 66 प्रतिशत को पहली डोज और 34 फीसदी आबादी को दोनों डोज लग चुकी है। वहीं जिले की 81 ग्राम पंचायतों की सौ-फीसदी आबादी को कोरोना का टीका लग चुका है।

मुख्यमंत्री चौहान की अगुवाई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण का अभियान जारी है। इस अभियान को गति देने और लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान के जबलपुर आने के बाद से जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने स्वयं शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सौ फीसदी टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों की न केवल हौसला अफजाई की बल्कि अन्य पंचायतों को इनका अनुसरण करने की बात कही।

जिले की ग्राम पंचायतों में अब सौ फीसदी टीकाकरण कराने की होड़ लगी है। पंचायतों के बीच इसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना की वजह से जबलपुर जिला, ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के मामले में प्रदेश में अग्रणी हैं। यहां जिले की 81 ग्राम पंचायतों की सौ-फीसदी आबादी को कोरोना का टीका लग चुका है। सौ-फीसदी वैक्सीनेटेड ग्राम पंचायतों में विकासखंड पनागर की 19, जबलपुर की 6, कुण्डम की 10, शहपुरा की 8, मझौली की 20, पाटन की 6 और सिहोरा विकासखंड की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इन सभी पंचायतों के ग्रामीणों को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों में खजरी में 1767 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत उर्दुवाकला में 851 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत मोहास में 2 हजार 2 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत भरदा में 897 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत निरंदपुर में 1094 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत सिंगौद में 956 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत बघौड़ा में 1184 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत बम्हनौदा में 971 लोगों को, ग्राम पंचायत खम्हरिया गर्दा में 1094 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत तिंदनी में 1083 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत मुड़िया में 953 व्यक्तियों को और ग्राम पंचायत बम्हनौदी में 830 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत धनवाही में 1069 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत बीजापुरी में 905 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत लौहकरी में 1077 लोगों को, ग्राम पंचायत देवरीकला में 1132 व्यक्तियों को तथा ग्राम पंचायत पड़रिया में 1161 लोगों को कोरोना टीकाकरण हो चुका है।

इसके अलावा ग्राम पंचायत उमरिया ढ़िरहा में 1457 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत पोड़ा में 1517 व्यक्तियों को, ग्राम पंचायत मड़ई में 1097 लोगों को और ग्राम पंचायत धनगवाँ में 1603 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।

इसके अलावा ग्राम पंचायत सिलुआ पड़रिया में 1811 व्यक्तियों को, महगवां परियट में 956, कालाडूमर में 1033 व्यक्तियों का तथा ग्राम पंचायत उमरिया चौबे में 1121 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जबकि ग्राम पंचायत कंदराखेड़ा में 2061 व्यक्तियों का, कल्याणपुर में 1040 और इमलई में 938 लोगों सहित ग्राम पंचायत सिहोदा में 1489 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। जबकि ग्राम पंचायत महगवां बरेला में 921 तथा ग्राम पंचायत खुख्खम में 1290 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सगौड़ी में 919 व्यक्तियों का, खबरा में 792 व्यक्तियों का, पहरूआ में 1088 व्यक्तियों का, रानीताल में 783 व्यक्तियों का, बरौंदा में 1196 व्यक्तियों का और खजरी दोनी में 958 व्यक्तियों, थाना में 1058, लुहारी सूखा में 978 व्यक्तियों और ग्राम पंचायत उजरोड़ में 1097 ग्रामीणों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इन सभी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण के लिए शेष लोगों में गर्भवती, मृत व्यक्ति और कोरोना से हाल ही में स्वस्थ हुए व्यक्ति और ग्राम से बाहर निवासरत लोग शामिल हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों ने स्वयं शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

 उत्तराखंड   DEHRADUN  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड   देहरादून   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 उत्तराखंड   देहरादून : आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...