Tuesday, March 21, 2023
Home मध्यप्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहली बार प्रदेश से हुआ...

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहली बार प्रदेश से हुआ 38 विद्यार्थियों का चयन, मुख्यमंत्री चौहान आज बुधवार 13 अक्टूबर को करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान, मंच पर आसीन होंगे विद्यार्थी

  मध्य प्रदेश I भोपाल  

मध्यप्रदेश से प्रतिवर्ष औसत रूप से 15 से 20 विद्यार्थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चुने जाते हैं। प्रदेश में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 38 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है। चयनित विद्यार्थियों का सम्मान होने से अन्य विद्यार्थी भी इस तरह की सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में 13 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे मिंटो हाल मुख्य सभाकक्ष में हो रहे कार्यक्रम “सफलता के मंत्र” की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह समारोह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरक होगा। कार्यक्रम में “प्रतिभाओं का परचम” पुस्तिका का विमोचन भी होगा। इसका प्रकाशन जनसंपर्क विभाग ने किया है।

लाखों विद्यार्थी जुड़ेंगे कार्यक्रम से

सफलता के मंत्र कार्यक्रम से प्रदेश के लाखों विद्यार्थी जुड़ेंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के कुछ विद्यार्थी भी मिंटो हाल के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और अन्य माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम काफी उपयोगी रहेगा। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा।

 चयनित विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री चौहान संवाद भी करेंगे

यूपीएससी में चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए परिश्रम और प्राप्त सफलता की कहानी भी सुनाई जाएगी। सभी सफल विद्यार्थी से मुख्यमंत्री चौहान संवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य विद्यार्थियों को संबोधन भी देंगे।

चयनित विद्यार्थी होंगे मंच पर

“सफलता के मंत्र “कार्यक्रम में यूपीएससी में चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मान पूर्वक आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। यूपीएससी में चयनित हुए बच्चे भी मंच पर ससम्मान बैठेंगे। हाल ही में देश की महिला हॉकी टीम के सम्मान में हुए कार्यक्रम में भी सभी महिला खिलाड़ी मंच पर आसीन थीं। इसी तर्ज पर यूपीएससी के चयनित विद्यार्थी मंच पर उपस्थित होंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग में इस वर्ष चयनित अधिकांश विद्यार्थी साधारण परिवार के सदस्य हैं। इन सभी ने नियमित अध्ययन और पाठ्यक्रम को केंद्र में रखकर परीक्षाओं की तैयारी की।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने आबकारी नीति 2023-24 को दी मंजूरी

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को राज्य के लिए आबकारी नीति 2023-24 को...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, Bhopal; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला 2023 का किया शुभारंभ ।

उत्तराखंड, चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य...

जनपद चंपावत के विकास हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जा रही घोषणाएं लगातार हो रही हैं पूरी

उत्तराखंड, देहरादून ; रविवार को टनकपुर से खाटू श्याम राजस्थान बस सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में स्थित खाटू श्याम मंदिर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, कनखल ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन...

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – खेल...

 उत्तराखंड   रूडकी  आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

मध्य-प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे।...

CM धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

उत्तराखंड,  DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में...