Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड मुख्य सचिव संधु ने थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त...

मुख्य सचिव संधु ने थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त मुक्त किये जाने के निर्देश दिए ।

 उत्तराखंड  I  देहरादून 

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। तम्बाकू सेवन से होने वाले घातक नुकसान से बच्चों को अवगत कराते हुए बच्चों को इससे दूर रखने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने  The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग तम्बाकू सेवन छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार किया जाए। स्कूली छात्र छात्राओं को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाले नुकसानों एवं घातक परिणामों से अवगत कराया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक अध्ययन कराए जाने के भी निर्देश दिए जिसमें यह जानकारी मिल सके कि प्रदेश में तम्बाकू किस एज ग्रुप अधिक व्याप्त है। इसके साथ ही, शहरी अथवा ग्रामीण और पर्वतीय अथवा मैदानी क्षेत्रों में अधिक व्याप्त है।

इस अवसर पर अपर सचिव सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं पुलिस एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि...

युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का सरकार कर रही कार्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

 टनकपुर  चंपावत   उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने...

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड, टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में हुए शामिल

मध्य-प्रदेश, उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान,...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 उत्तराखंड, Rishikesh क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ...

CM धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

उत्तराखंड, Dehradun ; सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों...

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

 उत्तराखंड   देहरादून  “हमें प्रदेश की सम्मानित जनता का आशीर्वाद और भरपूर स्नेह मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों का बहुत आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने...

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति।

उत्तराखंड, Dehradun;  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र ।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर...