Thursday, March 30, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के Yellow Hills Stote एवं रेस्टोरेंट ( The Organic Store) का उद्घाटन किया।

 उत्तराखंड  I  देहरादून 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सायं को अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड) का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं बधाई के पात्र हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अद्भुत है और जब यह जीवन दूसरों के कल्याण के लिए लगाया जाता है तो वह नर सेवा होती है अर्थात नारायण सेवा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऋषिकेश आए थे तो उन्होंने कहा था कि अभी उत्तराखंड 21 साल का हुआ है और हमारा लक्ष्य 2025 में उत्तराखंड को नंबर वन एवं एक आदर्श राज्य बनाने का है। और इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमारे राज्य को अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के हब के साथ-साथ प्राकृतिक उत्पादों के हब के रूप में भी अपना प्रदेश स्थान बनाए। हम प्रयास कर रहे हैं कि विश्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का कार्य सरकार तो कर ही रही है हम सभी को भी अपने अपने स्तर से आगे आकर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा प्रकाशित पहल पत्रिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पादों को सही मार्केट मिले यही हमारा प्रयास है और जिस दिन विदेशों में हमारे उत्पाद अपनी पहचान बना लेंगे उस दिन हमारा यह प्रयास सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तकदीर खेतों और खलिहानों के माध्यम से लिखी जानी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास,  राजकुमार, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाई तथा परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद, श्रीमती अनुकृति गुसाईं रावत सहित गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड, Dehradun ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 नई दिल्ली   देहरादून   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे प्रदेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया...

उत्तराखंड, Dehradun ; आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं...

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 मध्य-प्रदेश   Bhopal  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने की भेंट।

उत्तराखंड, Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मध्य-प्रदेश, BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड, DEHRADUN ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड, DEHRADUN; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण...