Saturday, September 23, 2023
Home उत्तराखंड गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन...

गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को पत्र भेजा

 उत्तराखण्ड  I  देहरादून 

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट को पत्र प्रेषित कर गोविषाण टीले में उत्खनन कराए जाने को कहा है।

 

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखकर काशीपुर स्थित गोविषाण टीले की ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहां उत्खनन कराए जाने को कहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित पर्यटन योग एवं आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। उधम सिंह नगर की तराई में स्थित काशीपुर में नगर से आधे मील की दूरी गोविषाण टीला है। यह टीला अपने भीतर कई इतिहास समेटे हुए हैं।

उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि काशीपुर को हर्षवर्धन के समय में “गोविषाण” के नाम से जाना जाता था। इसी कालखंड के दौरान चीनी यात्री हेवनसांग एवं फाहियान यहां आए।

हेवनसांग के अनुसार मादीपुर से 66 मील की दूरी पर एक ढाई मील ऊंचा गोलाकार स्थान है। कहा जाता है कि इस स्थान पर उद्यान, सरोवर एवं मछली कुण्ड थे। इनके इनके बीच ही दो मठ थे, जिसमें बौद्ध धर्मानुयायी रहते थे। जबकि नगर के बाहर एक बड़े मठ में 200 फुट ऊंचा अशोक का स्तूप था। इसके अलावा दो छोटे-छोटे स्तूप थे, जिनमें भगवान बुद्ध के नाख एवं बाल रखे गए थे। इन मठों में भगवान बुद्ध ने लोगों को धर्म उपदेश दिए थे।

महाराज ने कहा कि काशीपुर स्थित गोविषाण टीले की ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्ता को देखते हुए यहां अति शीघ्र उत्खनन करवाया जाना चाहिए, जिससे मिट्टी में दबी यह विरासत विश्व के सामने उजागर हो सके।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक, औद्योगिक और धार्मिक नगरी काशीपुर पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध है। काशीपुर के ऐतिहासिक गोविषाण टीले के पूर्व में हुए उत्खनन में छठी शताब्दी तक के अवशेष मिले हैं। भगवान बुद्ध की स्मृतियों के दृष्टिगत निश्चित रूप से यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित बुद्ध सर्किट में भी इस स्थान को शामिल किया गया है। इसलिए यदि इस ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थान पर उत्खनन करवाया जाए तो भगवान बुद्ध से जुड़े अनेक विषयों कि हमें जानकारी मिल सकती है। इतना ही नहीं बौद्ध सर्किट विकसित करने के लिए हमें कई बुद्धिस्त देशों का भी सहयोग मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

नवीनतम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर

  बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने...

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म की ‘दो पत्ती’ की टीम प्रसिद्ध फ़िल्म की अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता...

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह,...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...